बाड़मेर: चार ट्रेनों के संचालन समय में होगा आंशिक परिवर्तन, बाड़मेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस अब बाड़मेर से 11:45 बजे होगी प्रारंभ
Barmer, Barmer | Sep 29, 2025 सुगम रेल संचालन हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे पर चार ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों से संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने सोमवार दोपहर 2:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत ट्रेन 54814,बाड़मेर-जोधपुर पैसेंजर 1 अक्टूबर से जोधपुर रेलवे स्टेशन पर रात्रि 11.15 की जगह 11.30 बजे पहुंचा करेगी।