Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
PalPalRajasthan
1
अरावली पर्वत पर विधायक शिव रविंद्र भाटी की हुंकार #savearavali #savearavalihills #savearavalli #ravindrasinghbhati
Girwa, Udaipur
| Dec 20, 2025
#savearavali
#savearavalihills
#savearavalli
#ravindrasinghbhati
MORE NEWS
Khaya hi nahi jata 🙂
Girwa, Udaipur | Jun 28, 2026
चौथी पुण्यतिथि वर्ष 2026 दिनांक 28 June स्थान धूलकुट हनुमान मंदिर 🛕 समय सायः 5 बजे से 7 बजे तक आप सभी पधार कर पुष्प 💐 अर्पित कर श्रद्धांजलि दे और मेरे पिताजी स्व. कन्हैयालाल जी साहू को न्याय दिलाने में अपना अमूल्य योगदान दे।॥जय श्री राम॥हर हर महादेव॥🙏🏻🚩 #juceticeforkanheyalal #udaipur #murder #udaipurpolice #goveentofrajasthan
Girwa, Udaipur | Jun 27, 2026
श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब @followers @top fans News 24 Udaipur #udaipur #ShreeRamMandir #viralpost #nonfollowers अरावली लायंस क्लब उदयपुर एवं अरावली लायंस ट्रस्ट, बेदला परिसर में शनिवार को भव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं माता सीता की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। यह भव्य श्रीराम मंदिर सुदर्शन ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के निदेशक एवं समाजसेवी लायन आर.पी. गुप्ता तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सपना गुप्ता द्वारा अपने पूज्य पिताजी स्वर्गीय जुगलकिशोर जी एवं माताजी स्वर्गीय सरस्वती देवी जी की पुण्य स्मृति में निर्मित कराया गया है। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हवन, पूजन एवं वैदिक अनुष्ठानों के साथ हुआ। वैदिक आचार्यों के सान्निध्य में संपन्न हुए इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में लायन सदस्य, धर्मानुरागी, सेवाभावी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे परिसर में जय श्रीराम के जयघोष और भक्ति रस की अनुपम छटा देखने को मिली। इस अवसर पर लायन आर.पी. गुप्ता ने कहा कि मंदिर निर्माण का उद्देश्य केवल एक धार्मिक स्थल का निर्माण करना नहीं, बल्कि अपना घर आश्रम में निवासरत प्रभुजनों को प्रतिदिन भगवान के दर्शन, आरती एवं आध्यात्मिक वातावरण का लाभ प्रदान करना है, जिससे उन्हें सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक शांति और आत्मिक संबल प्राप्त होगा। उपस्थित अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने गुप्ता परिवार के इस सेवा और श्रद्धा से परिपूर्ण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह मंदिर आने वाले समय में क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा तथा समाज में सेवा, संस्कार और धर्म के प्रति आस्था को नई दिशा प्रदान करेगा। प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात भगवान श्रीराम की महाआरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव का अनुपम संगम बनकर सभी के लिए अविस्मरणीय बन गया। गोपाल कनेरिया अध्यक्ष अपना घर आश्रम उदयपुर
Girwa, Udaipur | Jun 27, 2026
शिल्पग्राम के आंगन में गूंजी प्रभात की राग-रागिनियां स्वर-प्रभात में कर्नाटक गायन, हवेली संगीत और सारंगी वादन ने बांधा समां @followers @top fans News 24 Udaipur #udaipur #shilpgramudaipur #viralpost #nonfollowers उदयपुर, 27 जून। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर एवं संगीत नाटक अकादेमी, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार प्रातः शिल्पग्राम के आंगन में प्रभातकालीन रागों पर आधारित शास्त्रीय संगीत समारोह स्वर-प्रभात का आयोजन किया गया। उगते सूर्य की प्रथम किरणों के साथ प्रस्तुत भोर की राग-रागिनियों ने शिल्पग्राम परिसर को आध्यात्मिक एवं संगीतमय वातावरण से सराबोर कर दिया। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के निदेशक डॉ. अश्विन महेश दलवी ने बताया कि भारतीय शास्त्रीय संगीत में प्रभातकालीन रागों का विशेष महत्व है। इन रागों की प्रस्तुति मन में शांति, एकाग्रता तथा आध्यात्मिक चेतना का संचार करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संगीत की समृद्ध परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। प्रथम प्रस्तुति अहमदाबाद के प्रसिद्ध कर्नाटक संगीत गायक श्री जयन नायर ने दी। उन्होंने अपनी मधुर एवं भावपूर्ण गायकी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सर्वप्रथम राग रेवगुप्ती से अपनी प्रस्तुति का शुभारंभ किया। इसके पश्चात राग गौरी मनोहारी में श्री नारायण वचन पर आधारित मलयालम भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आगे राग पीलू में श्रीकृष्ण भजन की भावपूर्ण प्रस्तुति दी, वहीं समापन राग सिंधु भैरवी में भगवान शंकर को समर्पित भजन के साथ किया। उनके साथ तबले पर जोबी जॉय, मृदंगम पर मानव नायर, बांसुरी पर पार्था सरकार तथा हारमोनियम पर अंबरीश अय्यर ने प्रभावशाली संगत प्रदान की। इसके पश्चात उदयपुर के सुप्रसिद्ध सारंगी वादक श्री भगवती प्रसाद ब्यावत ने अपनी मनोहारी प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने राग बिलासखानी तोड़ी में आलाप, जोड़ एवं द्रुत तीनताल की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। इसके उपरांत राग भैरवी की मधुर स्वरलहरियों से कार्यक्रम का वातावरण संगीतमय एवं भावविभोर बना दिया। उनके साथ तबले पर ओम कुमावत तथा पखावज पर यशोदानंदन कुमावत ने संगत की। अहमदाबाद के आचार्य गोस्वामी रणछोड़लाल जी ने पारंपरिक हवेली संगीत में कार्यक्रम की अंतिम मनोहारी प्रस्तुति दी। उन्होंने राग भैरव में आलापचारी से अपनी प्रस्तुति का प्रारंभ किया। इसके पश्चात चौताल में भोर भए भाव सो..., राग रामकली में झपताल पर आधारित श्याम संग श्याम... तथा राग कालिंगड़ा में आदि ताल पर निबद्ध देखो देख री... की भावपूर्ण एवं शास्त्रीय प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके साथ सारंगी पर अर्पित मंडाविया तथा पखावज पर हिरेन पारेख ने संगत की। भक्ति एवं शास्त्रीय संगीत के अद्भुत समन्वय ने श्रोताओं को आध्यात्मिक अनुभूति से अभिभूत कर दिया। अंत में सभी कलाकारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन केंद्र के सहायक निदेशक (वित्त एवं लेखा) दुर्गेश चांदवानी ने किया। इस अवसर पर केंद्र के उप निदेशक (कार्यक्रम) पवन अमरावत, अधीक्षण अभियंता सी.एल. सालवी, कार्यक्रम अधिशाषी हेमंत मेहता, राकेश मेहता, दयाराम सुथार, प्रभुलाल गायरी, दीपक नवलखा, सिद्धांत भटनागर, बी. एल. नलवाया सहित केन्द्र के अधिकारी-कर्मचारी, संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली से कार्यक्रम अधिशाषी संजय भारद्वाज, संगीत प्रेमी एवं बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे। कलाकार परिचय श्री जयन नायर ने कर्नाटक संगीत की प्रारंभिक शिक्षा श्री शंकर नारायण नम्पूदिरी से तथा आगे की शिक्षा श्री कुंबाकोना एन. पुरुषोत्तमन से प्राप्त की। वे गोट्टुवाद्यम, हारमोनियम, वायलिन एवं तालवाद्यों के भी दक्ष कलाकार हैं। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (प्ब्ब्त्) के चयनित कलाकार के रूप में उन्होंने देश-विदेश के अनेक प्रतिष्ठित संगीत समारोहों में प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे नृत्य कला केंद्र, अहमदाबाद में संगीत विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। आचार्य गोस्वामी रणछोड़लाल जी जगद्गुरु श्री वल्लभाचार्य जी की परंपरा की 16वीं पीढ़ी के वंशज तथा पुष्टिमार्ग के प्रतिष्ठित आचार्य हैं। वे अहमदाबाद स्थित ऐतिहासिक श्री गोपीनाथजी ज्योतिषपीठ (गोस्वामी हवेली) के प्रमुख हैं। संगीत, साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में उनका विशिष्ट योगदान रहा है। उन्होंने ब्रजभाषा, संस्कृत, गुजराती सहित अनेक भाषाओं में 20,000 से अधिक भक्ति रचनाओं का सृजन एवं प्रकाशन किया है। धर्म, संगीत एवं संस्कृति पर उनके व्याख्यान एवं शोध कार्य व्यापक रूप से सराहे गए हैं। उन्हें अनेक प्रतिष्ठित सांस्कृतिक सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। श्री भगवती प्रसाद ब्यावत का जन्म एक प्रतिष्ठित संगीत परिवार में हुआ। उन्होंने सारंगी की शिक्षा किराना घराने के महान कलाकार पंडित राम नारायण जी से प्राप्त की। वे आकाशवाणी के मान्यता प्राप्त कलाकार हैं तथा भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति से भी सम्मानित हो चुके हैं। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की गुरु-शिष्य परंपरा के अंतर्गत उन्होंने अनेक विद्यार्थियों को सारंगी का प्रशिक्षण दिया है तथा कई कार्यशालाओं का सफल संचालन किया है। संगीत के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें राजस्थान संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, राजस्थान फिल्म फेयर पुरस्कार सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से अलंकृत किया जा चुका है।
Girwa, Udaipur | Jun 27, 2026
#magicworld #illusionworld
Girwa, Udaipur | Jun 27, 2026