मधेपुरा: मठाही और सदर थाना पुलिस ने दो अपहृत युवतियों को बरामद किया, न्यायालय में 183 धारा के बयान के लिए पेश किया गया
मठाही थाना एवं मधेपुरा सदर थाना के पुलिस दो अलग अलग थाना क्षेत्र से अपहृत हुई युवती के बरामदगी के लिये लगातार महिला पुलिस के सहयोग से छापामारी कर रहे थे ,पुलिसिया दवाब के बाद दोनों अपहृत हुई युवती थाना पर 15 मई को 9 बजे सुबह में थाना पहुंच गई, महिला पुलिस के सहयोग से दोनों युवती को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 183 के बयान के लिए न्यायालय में पेश किया