वसंत विहार: कापसहेड़ा: युवक की पुलिस हिरासत में मौत मामले की जांच शुरू, कड़ी सुरक्षा में अंतिम संस्कार
साउथ वेस्ट दिल्ली के कापसहेड़ा में रवि नाम के एक सख्स की पुलिस कस्टडी में हुई संदिग्ध मौत के मामले में मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो चुकी है। साथ ही उससे पहले मृतक की बॉडी को पोस्ट मार्टम करवाने के बाद कड़ी सुरक्षा में दाह संस्कार करवा दिया गया है। क्योंकि बुधवार को लोगों ने जमकर हंगामा किया था और गुस्से में पथराव भी हुआ था। मृतक ने नाबालिक साथी का बयान हुआ दर्ज।