फुलवरिया: श्रीपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई कर कांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, एक नाबालिग भी शामिल
श्रीपुर थाना की पुलिस ने भिन्न-भिन्न जगह पर छापेमारी कर विभिन्न मामलों में फरार कल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें एक विधि विरुद्ध बालक भी शामिल है। वहीं दूसरा आरोपित शराब तस्करी कांड में संलिप्त बताया जा रहा है। जिसकी पहचान कटेया थाना क्षेत्र के बाराचाप गांव निवासी मनीष कुमार के रूप में की गई है। पुलिस को लंबे समय से उसके तलाश थी।