सेन्हा: सेन्हा प्रखंड के गढ़कसमार में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस कर रही जाँच
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गढ़कसमार गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। यह घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है। गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे सेन्हा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गढ़कसमार निवासी स्वर्गीय प्रभु उरांव के 19 वर्षीय पुत्र धर्मेश उरांव के रूप में हुई है।