धार: धार में नए साल तक नगर वन होगा तैयार, तेलंगाना पैटर्न पर विशेष गार्डन बनेगा आकर्षण का केंद्र
धार शहर के समीप जमनजत्ती की पहाड़ी पर वन विभाग द्वारा सिटी फॉरेस्ट के रूप में नगर वन तैयार किया जा रहा है। यहां पहले चरण में पौधरोपण के बाद अब दूसरे चरण में सिविल वर्क का काम भी लगभग पूरा होने को है। इसमें लोगों की सुविधा के लिए हॉल, पिकनिक स्पॉट और वॉकिंग ट्रेक बनाया गया है।