कुम्भराज: खेड़ीआवा गांव के कच्चे रास्ते पर मृगवास पुलिस ने ₹25 लाख के डोडाचुरा के साथ दो बाइक सवार तस्कर किए गिरफ्तार
Kumbhraj, Guna | Jun 25, 2026 कुंभराज की मृगवास थाना पुलिस ने ₹25 लाख का डोडाचूरा पकड़ा है। 25 जून को थाना प्रभारी संदीप यादव ने बताया, मुखबिर सूचना पर खेड़ीआवा गांव के कच्चे रास्ते पर ग्राम धीश्याखेड़ी निवासी दो तस्कर ललित मीणा, प्रदुमन मीना को गिरफ्तार किया। बाइक पर पीले रंग का बोरा मिला जिसमें ₹25 लाख का 51 किलो 900 ग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ।जप्त कर मामला दर्ज कर पूछताछ जारी है।