मुरैना नगर: मेला मैदान में महापौर क्रिकेट कप में वार्ड-1 की शानदार जीत,वार्ड-3 को 69 रन से हराया,ओम राजोरिया बने मैन ऑफ द मैच।
मुरैना शहर के मेला मैदान में आयोजित महापौर क्रिकेट कप रात्रिकालीन टेनिस बॉल टूर्नामेंट में वार्ड-1 ने वार्ड-3 को 69 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वार्ड-1 ने 10 ओवर में 151 रन बनाए। ओम राजोरिया ने नाबाद 56 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। जवाब में वार्ड-3 की टीम 82 रन पर ऑलआउट हो गई। दूसरे मैच में वार्ड-9 ने वार्ड-8 को हराया।