नरसिंहगढ़: नरसिंहगढ़: शासकीय अस्पताल भगवान भरोसे, डॉक्टर नदारद, मरीजों ने खाली कुर्सियों का वीडियो किया वायरल
नरसिंहगढ़ का शासकीय अस्पताल अब भगवान भरोसे चल रहा है जहां डॉक्टर के कमरों में रखी कुर्सियां खाली पड़ी हुई है और डॉक्टर नदारत हे।जिसका मरीज ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया और हकीकत बयां की। जिसका बुधवार को शाम 7:00 बजे वीडियो सामने आया है जिसे मरीज ने बनाकर वायरल किया जहां मरीज परेशान होते दिखे।