लोकसभा सांसद नवीन जिंदल रेस्ट हाउस इरिगेशन में आयोजित जन सुनवाई के दौरान लोगों से रूबरू । इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनकर मौके पर उपस्थित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान हेतु निर्देश दिए।
सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि अधिकारियों को भी अपने खुद के कार्यों की समीक्षा करनी होगी ताकि व्यवस्था में सुधार किया जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी विकसित भारत का जो लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। उसे तभी पूरा किया जा सकता है। जब हम सभी लोग अपनी जिम्मेदारी को समझेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी जी लगातार दिन-रात काम करके प्रदेश को नंबर एक पर पहुंचने के लिए प्रयासरत हैं। इसमें हम सभी को मिलजुल कर उनका सहयोग करना होगा।
Ambala, Ambala | Aug 29, 2026