जानसठ: जानसठ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक लुटेरे को किया गिरफ्तार, 24000 की नगदी और डंडा बरामद
थाना जानसठ पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना रविवार शाम 6:00 बजे एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 24000 रुपए की नगदी और एक डंडा बरामद किया गया, क्षेत्र के गांव सैदपुर में कुछ दिन पूर्व लूट की घटना को अंजाम दिया था पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी धर्मेंद्र को जेल भेज दिया है, आरोपियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी