बड़ा एलान
अनूपगढ़ में पानी को लेकर किसानों का बड़ा ऐलान
अनूपगढ़ में किसानों का धरना चल रहा है। किसान नहरों में पानी की मांग कर रहे हैं।
किसानों ने कहा है कि अगर 29 सितंबर को अनूपगढ़ नहर में पानी नहीं आया, तो 30 सितंबर को वे एडीएम दफ्तर पर ताला लगा देंगे। पूरे बाजार को भी बंद करवाया जाएगा।
किसान नेता श्योपत मेघवाल ने बताया कि अभी सूरतगढ़ नहर चल रही है। 29 के बाद अनूपगढ़ नहर में पानी आना चाहिए। सरकार ने 5 बार पानी देने को कहा था, लेकिन अभी तक पूरा पानी नहीं दिया।
किसानों को 8 बार पानी चाहिए। सावणी की फसलें पहले ही पानी के बिना खराब हो गई हैं। अब सरसों की फसल के लिए भी पानी की जरूरत है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील गोदारा ने कहा कि सिंचाई विभाग अभी तक पानी का पूरा हिसाब नहीं दे रहा है।