उरई: उरई के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में फाइल पास करने को लेकर 2 अधिवक्ताओं में हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
Orai, Jalaun | Apr 16, 2024 उरई तहसील क्षेत्र के शहर उरई के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री की फाइल को पास करने को लेकर दो अधिवक्ताओं में विवाद हो गया। वहीं विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों अधिवक्ता आपस में भिड़ गए और कार्यालय के अंदर ही जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।