उरई: एट थाना पुलिस ने एक युवक को 315 बोर के तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार, मुकदमा हुआ दर्ज
Orai, Jalaun | Apr 15, 2024 एट थाना पुलिस ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को पकड़ लिया। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने युवक पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी।