उधवा: राजमहल थाना क्षेत्र: महिला से दुष्कर्म का प्रयास, थाने में मामला दर्ज
राजमहल थाना क्षेत्र के एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास एवं छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गुरुवार को अपराह्न करीब 4 बजे जानकारी मिली है। मामले को लेकर थाना कांड संख्या 165/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल राजमहल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।