बरियातु: मतकोमा गांव में छत से गिरकर किशोर हुआ घायल
बारियातू थाना क्षेत्र के मतकोमा गांव में आज रविवार को छत से गिरकर एक 12 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी पहचान मतकोमा गांव अंतर्गत हेठर गांव निवासी जगमोहन गंझू के पुत्र रोहित गंझु के रूप में हुई। जिसे परिजनों द्वारा बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां पर डॉ अशोक कुमार के द्वारा इलाज किया गया।