भवानीपुर: तेज रफ्तार बस ने युवक को कुचला, दर्दनाक मौत; एसएच-65 पर तीन घंटे जाम
भवानीपुर :- पूर्णिया-टीकापट्टी स्टेट हाईवे-65 पर रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना भवानीपुर स्थित एचपी गैस एजेंसी के समीप करीब 12 बजे हुई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने मुआवजा व न्याय की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया, जिससे करीब तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा।