लूनकरनसर: अरजनसर कस्बे में विद्यालय के निर्माण और मरम्मत कार्य की गुणवत्ता को लेकर रोष, जांच की उठी मांग
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रेलवे स्टेशन अरजनसर में हाल ही में किए गए मरम्मत एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। परिसर में फैली गंदगी, कंकर-पत्थरों और अव्यवस्थित निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए संस्था प्रधान से इस ओर तुरंत ध्यान देने की मांग की है।