बैंक हड़ताल टली: 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल वापस : जालोर में बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर दिया है। रविवार रात इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और UFBU के बीच हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। पांच-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था सहित लंबित मांगों पर चर्चा के लिए हाईलेवल कमेटी गठित करने पर सहमति बनी है। हड़ताल टलने से सोमवार से बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहने की उम्मीद है।
Jalor, Jalor | Sep 28, 2026