बड़ौत: मुरथल से पार्टी कर लौट रहे 2 युवकों की मौत, 4 गंभीर घायल, ट्यौढी के पास पिकअप और कार की भिड़ंत में कार के उड़े परखच्चे
Baraut, Bagpat | Jul 30, 2026 बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गुरुवार सुबह करीब 4 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हो गए। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में ट्योढ़ी गांव के पास हाईवे किनारे खड़ी पिकअप से सेंट्रो कार टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। बागपत पुलिस ने गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बताया कि यह सड़क दुर्घटना थाना बड़ौत क्षेत्र