भरतपुर में आज का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। कल तक तापमान 45 डिग्री था और, तेज धूप निकल रही थी। आज पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदला जिसके कारण धूप नहीं निकली। तेज हवाएं चलने लगी। पिछले दिनों के मुकाबले आज मौसम में ठंडक रही। मौसम विभाग के अनुसार आज तेज बादल गरज सकते हैं ।