बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामला: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, SIT ने कोर्ट में किया पेश!
बदरीनाथ/चमोली: विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के चढ़ावे और दान राशि में हुई कथित चोरी के मामले में चमोली पुलिस की एसआईटी (SIT) ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले के मुख्य आरोपी और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को देहरादून से गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को गोपेश्वर जिला न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी के पास से मंदिर समिति का एक आधिकारिक लैपटॉप और एक शालिग्राम शिला बरामद की गई है।