हंडिया: जमीन विवाद में धमकाने का आरोप, पुलिस ने बताया तमंचा खिलौना
प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के उपरदहा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष ने तमंचे से धमकाने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान बरामद वस्तु को प्लास्टिक का खिलौना बताया। दोनों पक्षों को थाने लाकर पूछताछ के बाद शांति भंग में चालान कर दिया गया। घटना को लेकर गांव में आक्रोश बना हुआ है।रविवार 02 बजे दी जानकारी।