सिमडेगा: बकरीद पर्व को लेकर सिमडेगा थाना प्रभारी ने तामड़ा स्थित मस्जिद का किया निरीक्षण, जानकारी ली
बकरीद का पर्व को लेकर सिमडेगा थाना प्रभारी संजीत कुमार के द्वारा बुधवार की शाम 7:30 बजे तामड़ा स्थित मस्जिद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अंजुमन के सदर नायब सदर से मुलाकात करते हुए समय सारणी की जानकारी दी। जहां पर बताया गया कि गुरुवार को 7:30 बजे सुबह नमाज अदा की जाएगी इसके बाद अपने घरों में कुर्बानी की रस्म की जाएगी।