नरसिंहपुर: मंत्री प्रहलाद पटेल संत सेन जी महाराज की जयंती कार्यक्रम में तुलसी मानस भवन पहुँचे
नरसिंहपुर जिला मुख्यालय के तुलसी मानस भवन में आयोजित गरिमामयी कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने संत सेन जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री पटेल ने कहा कि संत सेन जी महाराज का समता, सेवा और भक्ति का संदेश आज भी समाज को एकजुट करने और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा देता है।