अमरोहा: जोया में डग्गामार वाहन में सवारी बैठाने के नाम पर दबंग युवक का जबरदस्ती वसूली करने का वीडियो हुआ वायरल
Amroha, Amroha | Apr 2, 2024 वायरल विडियों मे एक युवक जबरदस्ती पैसों की वसूली कर रहा है। जब चालक पैसे देने को मना कर रहा है तो दबंग युवक उसके साथ मारपीट कर रहा है। पास में खड़े एक युवक ने पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद कर लिया। युवक ने विडियों वायरल कर दिया। एसपी कुवंर अनुपम सिंह ने कहा कि आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिले में किसी को भी अवैध वसूली नहीं करने दी जाएगी ।