बांसवाड़ा: जानामेडी के पास पर्यवेक्षक महिला की सीधी भर्ती परीक्षा देकर आ रही छात्रा का ऑटो पलटा, पिता की मौत, छात्रा घायल
जानामेडी के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो पलट जाने से पिता की मौत हो गई,जबकि उसकी बेटी घायल हो गई।सदर थाना पुलिस के एएसआई दशरथ सिंह ने बताया कि अम्बालाल पुत्र सवराम प्रजापत निवासी सेमरथली अपनी बेटी माया के साथ महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा दिलाने बांसवाड़ा के परीक्षा केंद्र लियो कॉलेज आए थे।परीक्षा देने के बाद वापस घर जाने के लिए निकले थे।