गिरिडीह: चतरो: बालमुकुंद फैक्ट्री द्वारा अवैध छंटनी के विरोध में भाकपा माले और असंगठित मजदूर मोर्चा का धरना जारी
चतरो स्थित बालमुकुंद फैक्ट्री द्वारा मजदूरों की अवैध छंटनी के विरोध में भाकपा माले और असंगठित मजदूर मोर्चा का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। सोमवार को 4 बजे धरना स्थल में सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो पहुंचे। इस दौरान इन्होंने असंगठित मजदूर मोर्चा के महासचिव निताय महतो, माले जिला सचिव अशोक पासवान समेत कई वक्ताओं के साथ फैक्ट्री प्रबंधन को कड़ी चेतावनी दी।