सकरा: सकरा में पुलिस ने अपनी मां से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया, इलाके में आक्रोश
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस ने अपनी ही मां के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है।