खगौल: खगौल में स्कूटी सवार महिला से बाइक सवार दो अपराधियों ने सोने की चेन झपटी
दानापुर के खगौल में गाड़ीखाना मुख्य मार्ग पर स्कूटी सवार श्वेता शौर्य से बाइक सवार दो अपराधियों ने सोने की चेन झपट ली। श्वेता सरारी गुमटी स्थित गोकुलम अपार्टमेंट की निवासी हैं। घटना के बाद उन्होंने शोर मचाते हुए पीछा किया, लेकिन बदमाश गलियों से फरार हो गए। स्थानीय लोग भी जुटे, पर सफलता नहीं मिली। पीड़िता ने खगौल थाना में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।