जौनपुर: पराऊगंज में गलत इलाज से मासूम की मौत के बाद क्लीनिक किया गया सील, चिकित्सक पर दर्ज हुआ मुकदमा
जलालपुर के पराऊगंज में गलत इलाज के आरोप में स्वास्थ्य विभाग ने एक निजी क्लीनिक को सील कर चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई पांच वर्षीय ओम विश्वकर्मा की कथित गलत इंजेक्शन लगाने से हुई मौत के बाद की गई। बालक की मौत 22 जून की रात हुई थी, जिसके बाद परिजनों ने शव के साथ प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की थी।