अमानगंज नगर परिषद द्वारा नगर क्षेत्र में निराश्रित एवं आवारा गौवंश की समस्या के समाधान हेतु काउ कैचर वाहन से पकड़े गए गौवंश की पहली खेप गऊसदन पवई के लिए रवाना की गई। यह कार्य नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सारिका शारदा खटीक एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री शशि कपूर गढ़पाले के निर्देशन एवं निगरानी में संपन्न हुआ।