कुम्भराज: बोरकाखेड़ा: तालाब में डूबे 13 वर्षीय बच्चे की मौत, इकलौते बेटे का शव मिलने से गांव में मातम
Kumbhraj, Guna | Apr 6, 2026 कुंभराज के मृगवास थाना के बोरकाखेड़ा गांव के तालाब में डूबे 13 वर्षीय नाबालिक नीरज भील का 6 अप्रैल दोपहर सर्चिंग में SDRF को शव मिला है। थाना प्रभारी सुरेश कुशवाहा ने बताया, 5 अप्रैल शाम को नहाने के दौरान बच्चा डूबा था, रात भर खोजबीन की सुबह सर्चिंग में शव मिला है। पोस्टमार्टम करा कर मामला जांच में लिया है। परिवार के इकलौते बेटे की मौत से गांव में मातम है।