बहराइच: महिला अस्पताल पहुंचीं अपर्णा यादव ने कहा, आगामी चुनाव में महिलाओं की होगी बड़ी भागीदारी, बंगाल में होगा सत्ता परिवर्तन
सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर जनपद बहराइच पहुंची उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष भाजपा नेत्री अपर्णा यादव ने महिला चिकित्सालय पहुंचकर कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की इसके बाद उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि महिला हितों को लेकर बिल लाया गया था लेकिन वह पास नहीं हो सका उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में महिलाओं की बड़ी भागीदारी होगी।