Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

*शिवपुरी: रुपेपुर पंचायत में सीसी सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग, जगह-जगह तिलक गई और उखड़ गई सीसी* संवाददाता सुनील लोधी शिवपुरी जिले की पिछोर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत रुपेपुर में मनरेगा और _राज वित्त आयोग से स्वीकृत सीसी निर्माण कार्य_ में बड़े पैमाने पर अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच और सचिव की मिलीभगत से गुणवत्ताहीन काम कराया जा रहा है शिकायतकर्ताओं के अनुसार कई जगहों पर पहले से डली सीमेंट की सीसी के ऊपर ही नई परत डाली जा रही है। निर्माण में सीमेंट की मात्रा सबसे कम रखी गई है, जबकि गिट्टी और रेत अधिक डाली जा रही है। इससे सड़क ज्यादा दिन नहीं टिक पाएगी। जगह-जगह गड्ढे छोड़ दिए गए हैं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।इस मामले में कल्याण सिंह लोधी, रामस्वरूप लोधी, अंकेश लोधी, बृजबान लोधी, दिसंबर लोधी, नंदराम लोधी, मुलायम लोधी सहित अन्य ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने जब जनपद पंचायत पिछोर के कार्यपालन अधिकारी सत्येंद्र नरवरिया से शिकायत की तो उन्होंने कहा कि लिखित में शिकायत दें, मैं कार्रवाई करवाऊंगा। ग्रामीणों ने चेतावनी भी दी है कि यदि जल्द जांच नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगै

Pichhore, Shivpuri | Jul 10, 2026
*शिवपुरी: रुपेपुर पंचायत में सीसी सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग, जगह-जगह तिलक गई और उखड़ गई सीसी* संवाददाता सुनील लोधी शिवपुरी जिले की पिछोर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत रुपेपुर में मनरेगा और _राज वित्त आयोग से स्वीकृत सीसी निर्माण कार्य_ में बड़े पैमाने पर अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच और सचिव की मिलीभगत से गुणवत्ताहीन काम कराया जा रहा है शिकायतकर्ताओं के अनुसार कई जगहों पर पहले से डली सीमेंट की सीसी के ऊपर ही नई परत डाली जा रही है। निर्माण में सीमेंट की मात्रा सबसे कम रखी गई है, जबकि गिट्टी और रेत अधिक डाली जा रही है। इससे सड़क ज्यादा दिन नहीं टिक पाएगी। जगह-जगह गड्ढे छोड़ दिए गए हैं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।इस मामले में कल्याण सिंह लोधी, रामस्वरूप लोधी, अंकेश लोधी, बृजबान लोधी, दिसंबर लोधी, नंदराम लोधी, मुलायम लोधी सहित अन्य ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने जब जनपद पंचायत पिछोर के कार्यपालन अधिकारी सत्येंद्र नरवरिया से शिकायत की तो उन्होंने कहा कि लिखित में शिकायत दें, मैं कार्रवाई करवाऊंगा। ग्रामीणों ने चेतावनी भी दी है कि यदि जल्द जांच नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगै - Pichhore News