मनिहारी नगर पंचायत स्थित उर्दूप्राथमिक विद्यालय की भूमि की पैमाईश स्थगित किए जाने पर नागरिकों ने नगर के मुख्य पार्षद से न्याय की गुहार लगाई।आरोप है कि गांव के दो भूमाफिया जमीन कब्जा करने के लिए मापी स्थगित करते है। इस संबंध में मुख्य पार्षद ने शुक्रवार8बजे कहा कि इस मुद्दे को लेकर जिला पदाधिकारी से मिलकर विद्यालय की भूमि की मापी करवा कर विद्यालय बनवाऊंगा।