झाझा: हथिया उलाय नदी में स्नान करने गए युवक की डूबने से हुई मौत, गांव में छाया मातम
Jhajha, Jamui | Sep 14, 2025 झाझा प्रखंड के हथिया उलाय नदी में रविवार सुबह स्नान करने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अलकजरा गांव निवासी कपिल देव यादव के 25 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजेश रोज की तरह सुबह 6:30 बजे स्नान के लिए नदी गया था, लेकिन नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसक