बालोद: जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और जल संरक्षण का लिया गया संकल्प
Balod, Balod | Jun 6, 2026 बालोद जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। राज्य शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस ग्राम सभा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन, स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त गांव और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। ग्राम सभाओं में ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।