शामली: शामली कलेक्ट्रेट पहुंचे व्यापारियों ने जनसमस्याओं को लेकर डीएम आलोक यादव को सौंपा ज्ञापन
Shamli, Shamli | Jul 1, 2026 बुधवार की दोपहर 12 बजे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई कैराना के व्यापारियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर शामली कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम आलोक यादव को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने बिजली संकट, साप्ताहिक बंदी के पालन और लंबित शस्त्र लाइसेंस आवेदनों सहित अन्य कई जनसमस्याओं पर प्रशासन से कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।