बरेली: बरेली में स्मैक तस्कर सलमान गिरफ्तार, डेढ़ लाख की खेप बरामद, फरार साथी मुजीब की तलाश तेज
बरेली में नशे के कारोबार पर बारादरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सलमान के कब्जे से 15.5 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, रात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर टीम ने 99 बीघा मैदान में दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया।