दमोह: इमलाई में गाय हांकने गए वृद्ध पर जंगली सूअर का हमला, हालत गंभीर, ज़िला अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | May 13, 2026 दमोह देहात थाना क्षेत्र के इमलाई स्थित पटेल वेयर हाउस मार्ग पर गाय हांकने गए खेजरा निवासी परम पटेल पर बुधवार शाम जंगली सूअर ने हमला कर दिया। हमले में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज जारी है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। सूचना के बावजूद वन विभाग के मौके पर नहीं पहुंचा।