कांके: रांची स्थित योगदा आश्रम के पास करंट लगने से एक व्यक्ति की हुई मौत, मृतक की नहीं हो सकी है पहचान
Kanke, Ranchi | Jul 14, 2024 रांची स्थित योगदा आश्रम के पास करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। फिलहाल मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक एक बिजली के पोल के पास पड़ा मिला। जब राहगीरों ने जाकर देखा तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत करंट लगने से हुई है। फिलहाल इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।