कांके: रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के सामने पूर्व अपराधी की चाकू मार कर हत्या
Kanke, Ranchi | Jul 14, 2024 रांची के मोराबादी मैदान स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के सामने पूर्व अपराधी राजू ठाकुर की चाकू मार कर हत्या कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर नेपाली नाम के एक युवक से राजू ठाकुर की जमकर मारपीट हुई जिसके बाद नेपाली ने चाकू से राजू ठाकुर के गले पर वार कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नेपाली को गिरफ्तार कर लिया है।