इटावा: फ्रेंड्स कालोनी पुलिस की पैरवी के चलते चोरी के अभियुक्त को न्यायालय ने 6 वर्ष 7 माह की सजा एव 3 हजार का अर्थण्ड सुनाया
Etawah, Etawah | Mar 29, 2024 फ्रेंड्स कालोनी पुलिस की पैरवी के चलते न्यायालय में चोरी करने वाले अभियुक्त को 6 वर्ष 7 माह की सजा एवं 3 हजार रुपये अर्थदण्ड सुनाया। मामले में बताया गया कि अबरार वादी ने गोदाम से एलईडी टीवी समेत अन्य चोरी करने का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में न्यायालय ने अभियुक्त गौरव मिश्रा उर्फ सोनू को शुक्रवार को 6 वर्ष 7 माह की सजा और 3 हजार रुपये का अर्थदण्ड सुनाया।