दरभा: दरभा में आयोजित शिविर में एक करोड़ 59 लाख से अधिक राशि का ऋण किया गया स्वीकृत
Darbha, Bastar | May 21, 2026 सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर दरभा में महिला स्व-सहायता समूहों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। शिविर में आयोजित लोन मेले के माध्यम से विभिन्न स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार और आजीविका गतिविधियों के विस्तार के लिए 58 महिला स्व-सहायता समूहों को कुल एक करोड़ 59 लाख रुपये की आर्थिक सहायता (ऋण) प्रदान की गई।