डोमचांच: डोमचांच नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर मंत्री से मिले पप्पु मेहता
डोमचांच नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष पप्पु मेहता ने झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से गुरुवार को 3 बजे मुलाकात कर क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को उठाया। उन्होंने बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स को कम करने की मांग करते हुए आम जनता को राहत देने का आग्रह किया।