डुमरा: मुरलियाचक में पुलिस ने छापेमारी कर संदिग्धों को हिरासत में लिया, सदर डीएसपी ने दी जानकारी
पुनौरा थाना क्षेत्र के मुरलियाचक से सीतामढ़ी पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर संदिग्धों को हिरासत में लिया। सदर डीएसपी रामकृष्ण ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने सूचना के आधार पर सभी को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद ही ज्यादा जानकारी सामने आएगी।