भोगनीपुर तहसील सभागार में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अखिलेश यादव, महामंत्री अनादि मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। बार काउंसलिंग उत्तर प्रदेश के प्रत्याशी राजेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।