मेहनगर: मेंहनगर थाना की पुलिस ने किशोरी को भगाने के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में मेंहनगर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक आदिल खां व मय हमराह फोर्स ने नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी अंगज पुत्र रामप्यारे सरोज को कुसमुलिया तिराहे से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।